वजन कम करने में बड़े काम की हैं ये एक्सरसाइज

वजन कम करने में बड़े काम की हैं ये एक्सरसाइज

सेहतराग टीम

आधुनिक समय में बढ़ती टेक्नोलॉजी की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। उन्हीं में एक है मोटापे की समस्या, जो अधिकतर लोगों को परेशान कर रही है। ये समस्या एक जगह बैठे रहने की वजह से उत्पन्न हो रही है। इसकी वजह से कई अन्य तरह की परेशानियां भी लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कुछ ये टिप्स अपना सकते हैं। वजन कम करने के लिए सबसे जरुरी है कि आपकी कैलोरी तेजी से बर्न हो। इसके साथ ही आपका खानपान भी ठीक ढंग से होने के साथ आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत ही आपका वजन कम हो सकता है।  आपके साइज, उम्र, वजन के हिसाब से आप अपनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जानिए ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें करके आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

पढ़ें- International Childhood Cancer Day: बच्चों में कैंसर को लेकर एम्स की स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया तिवारी से कुछ सवाल-जवाब

1 घंटा ट्रेडमिल

रोजाना ट्रेडमिल में 1 घंटा यानी 60 मिनट जरूर चले। इससे आपका कैलोरी तेजी से बर्न होगी। इसलिए थोड़ा सा आलस्य को पीछे छोड़कर ट्रेडमिल में दौड़ जाइए। आप खुद ही देखें कि आपका फैट कैसे जैसी से कम हो रहा है। इसके साथ ही आपके सांस संबंधी समस्या से निजात मिलने के साथ लिवर, दिल, मांसपेशियां मजबूत होगी।

नब्बे मिनट वॉकिंग

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप रोजाना ज्यादा से ज्यादा टहले। टहलने से आपकी कैलोरी तेजी से कम होगी। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म बेहतर ढंग से काम करता है। इसलिए वजन कम करने से के लिए ज्यादा से ज्यादा टहले।

तीस मिनट साइकिलिंग

अगर आप अपना फैट घटाना चाहते हैं तो अधिक से अधिक साइकलिंग करे। यह एक कार्डिय वर्कआउट है। आमतौर पर शुरुआत से 20 मिनट बाद ही आपका फैट बर्न होना शुरू होता है। इसलिए हो सके तो रोजाना कम से कम 30 मिनट साइकलिंग जरूर करे।   

20 मिनट वेट लिफ्ट

वेट लिफ्ट आपका वजन कम करने में काफी मदद करता है।  इससे आपके पूरे शरीर का फैट तेजी से कम होता है। इससे आपकी मांसपेशियों में तेजी से खिंचाव होता है।  जिससे कमर, पेट की भी चर्बी कम होने में मदद मिलती हैं। वेट लिफ्टिंग करने से पेट संबंधी कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।   

हेल्दी खाना

अगर आपको हमेशा सेहतमंद रहना हैं तो उसके लिए जरुरी हैं कि आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। इसलिए वजन कम करने के लिए रोजाना 3- 5 लीटर पानी के अलावा ग्रीन टी, हरी सब्जियां, फल, अंकुरित चीजे जरूर शामिल करे। इसके साथ ही दिनभर गुनगुने पानी को पिएं। इससे आपके शरीर की चर्बी भी गलेगी। इसके साथ ही आप कई संक्रामक बीमारियों से दूर रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-

इंसानों में कैसे होता है बर्ड फ्लू का संक्रमण? जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।